पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान का कोविड 19 से संबंधित दिक्कतों के कारण रविवार को निधन हो गया। चेतन चौहान को करीब 36 घंटे से वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। उनकी उम्र 73 वर्ष थी। भारत के लिए 40 टेस्ट खेलने वाले चेतन चौहान के परिवार में उनकी पत्नी और बेटा विनायक है। विनायक मेलबर्न से भारत शाम तक पहुंचेंगे। अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए बिना भी भारतीय क्रिकेट के सबसे मशहूर बल्लेबाजों में से एक चौहान उत्तर प्रदेश कैबिनेट में सैनिक कल्याण, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा के मंत्री थे। पूर्व क्रिकेटर के निधन पर विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे कई बड़े क्रिकेटरों ने शोक जताया है।
पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के निधन पर सचिन तेंदुलकर-विराट कोहली समेत कई क्रिकेटरों ने जताया शोक




